छत्तीसगढ़ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार…

बलौदा बाजार(डोंगरा)! छत्तीसगढ़ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस (25 मार्च 2017) के अवसर पर प्रदेशभर के शासकीय चिकित्सकों द्वारा उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर समस्त शासकीय चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस दौरान CIDA (छत्तीसगढ़ इन-सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन स्थापना के बाद से ही चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

डॉ. ए.एस. चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, CIDA ने अपने वक्तव्य में कहा कि एसोसिएशन ने समय-समय पर शासन-प्रशासन के समक्ष चिकित्सकों की महत्वपूर्ण मांगों को प्रभावी रूप से रखा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन चिकित्सकों की एकजुटता का प्रतीक है और भविष्य में भी चिकित्सकों के हितों की रक्षा एवं जनसेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

अंत में, संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी चिकित्सकों को स्थापना दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें