आबकारी विभाग की कार्रवाई,14.4 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा व मोटर सायकल जब्त

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

आबकारी विभाग की कार्रवाई,14.4 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा व मोटर सायकल जब्त

संवाददाता. धनकुमार कौशिक

बलौदाबाजार(डोंगरा)!! आबकारी विभाग क़ी टीम द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 14.4 बल्क लीटर देशी मदिरा व एक मोटर सायकल दो जब्त किया है।

टीम द्वारा आरोपी टामन ध्रुव पिता शत्रुहन उम्र 26 वर्ष ग्राम लहुआ (घटना स्थल सुढेला पुल बलौदाबााजर) के कब्जे से 14.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं एक मोटर सायकल हीरो होंडा क्रमांक CG04DZ5642 जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 8000 रुपए एवं दो पहिया वाहन का बाजार मूल्य 40,00 रुपये होना पाया गया।

आरोपी टामन ध्रुव पिता शत्रुहन के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59 (क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, नगर सैनिक दुर्गेश्वरी कुर्रे, दुर्गा ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें