ग्राम चकरवाय में जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा वार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..

थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर आरोपी को लिया गया हिरासत में

आरोपी द्वारा चूलमाटी कार्यक्रम के दौरान प्रार्थी एवं बीच बचाव करने आए एक अन्य युवक के ऊपर चाकू से किया गया जानलेवा हमला

दिनांक 25.03.2026 को प्रार्थी राकेश मारकंडे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अपने जीजा जी के घर ग्राम चकरवाय से वापस आने के दौरान दिनांक 25.03.2026 की रात्रि लगभग 10:45 बजे ग्राम चकरवाय में चूलमाटी कार्यक्रम में बज रहे डीजे में नाच रहे आरोपी सचिन चेलक द्वारा प्रार्थी के पास आकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नीयत से चाकू से वार किया गया। इस दौरान बीच बचाव करने आए यश कुमार चेलक के ऊपर भी आरोपी द्वारा जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा वार किया गया, जिससे प्रार्थी एवं यश कुमार चेलक दोनों को चोंटे आई हैं।

यह कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 121/2026 धारा 296,351(3),109 बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में आरोपित सचिन चेलक को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान रौब झाडने के उद्देश्य से प्रार्थी एवं यश चेलक के ऊपर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से जानलेवा वार करना स्वीकार किया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 26.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- सचिन चेलक उम्र 23 साल निवासी ग्राम चकरवाय थाना कसडोल

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें