भीषण गर्मी के बीच बंशीताल में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पहले मुकाबले में दानीकुंडी की शानदार जीत

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

भीषण गर्मी के बीच बंशीताल में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पहले मुकाबले में दानीकुंडी की शानदार जीत

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने किया उद्घाटन

बंशीताल/दानीकुंडी। भीषण ग्रीष्मकालीन गर्मी और दिनभर की व्यस्तता के बीच ग्राम पंचायत बंशीताल (दानीकुंडी) में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। दिन की तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत देने के उद्देश्य से आयोजित इस फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता ने ग्रामीणों को रात के सुहावने मौसम में खेल का आनंद लेने का सुनहरा अवसर प्रदान किया। रात के समय ठंडी हवा और जगमगाती रोशनी के बीच खेला जा रहा यह टूर्नामेंट क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य राधा मुरारी लाल रैदास, जनपद सदस्य गायत्री गणेश मार्को, ग्राम पंचायत सरपंच पिंकी देवेंद्र श्याम, जिला पंचायत सदस्य बुंदकुंवर मास्को, भाजपा जिला महामंत्री किशन सिंह ठाकुर, भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष अजय रजक, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री एवं पार्षद अमर गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री संदीप मिश्रा, जिला ओबीसी मंत्री प्रमोद राय, मान सिंह, युवा नेता पारस नाथ चौधरी, गणेश मार्को इत्यादि अतिथिगण उद्घाटन हेतु उपस्थित हुए।

साथ ही क्रिकेट समिति से बंशीताल उपसरपंच दुर्गेश ओटी, पूर्व सरपंच करगी विशाल सिंह उरेती, राजकुमार बंजारे, नवीन प्रधान,संतोष पाटिल, संतोष प्रधान, हरि ओट्टी, देवलाल भारिया, जलील, कमल प्रजापति, आशीष श्रीवास एवं अन्य समिति के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे और खेल का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम में उद्घाटन स्वरूप पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने बल्लेबाज वर्तमान विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को गेंद फेंककर किया, जिससे प्रतियोगिता का औपचारिक आरंभ हुआ और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

इस क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही पहला मुकाबला ग्राम दानीकुंडी टीम और बरवासन की टीम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर बरवासन की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया

वहीं दानीकुंडी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 148 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरवासन की टीम दबाव में नजर आई और निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते पहले ही मुकाबले में दानीकुंडी की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली।

बतादें कि यह मैच अत्यंत ही रोमांचक रहा और हर चौके-छक्के पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक देर रात तक मैदान में मौजूद रहे और खेल का भरपूर आनंद लिया। इस प्रतियोगिता ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया है, बल्कि गांव में आपसी मेलजोल, उत्साह और ऊर्जा का नया संचार भी किया है।

ग्रीष्मकाल के इस दौर में जहां दिन के समय तापमान अपने चरम पर रहता है, वहीं इस प्रकार के रात्रिकालीन आयोजन लोगों को राहत देने के साथ-साथ मनोरंजन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम भी बन रहे हैं। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का उत्सव लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें