सेमरदरी में गूंजा ‘जय भीम’: अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभा में विकास और अधिकारों पर हुई व्यापक चर्चा

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

सेमरदर्री में गूंजा ‘जय भीम’: अंबेडकर जयंती पर विशेष ग्राम सभा में विकास और अधिकारों पर हुई व्यापक चर्चा

135वीं जयंती पर ग्रामीणों ने लिया सामाजिक समानता और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प

आशीष श्रीवास/ मरवाही 

सेमरदर्री, 14 अप्रैल 2026। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर

जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्षमय जीवन और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों की मजबूत नींव भी रखी।

ग्राम सभा के दौरान विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। इनमें सड़क, पानी, शिक्षा, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समानता, भाईचारा और जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच दिनेश मार्को, जनपद पंचायत सदस्य सावन सिंह टेकाम (वन सभापति), उपसरपंच ममता पावले, ग्राम सभा अध्यक्ष रामबाई श्याम, सचिव ज्योति गुप्ता, रोजगार सहायक अमर सिंह नागेश सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम का समापन “जय भीम, जय संविधान, जय अंबेडकर, जय भारत” के नारों के साथ हुआ, जिससे पूरे गांव में सामाजिक जागरूकता और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें