रतनपुर माँ महामाया के दरबार में चैत्र नवरात्रि पर्व पर दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों की भीड़..

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..

बलौदाबाजार(डोंगरा) ।छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले से 27 किलोमीटर दूर प्राचीन एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित है जहां छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे विश्व की आराध्या देवी जगत जननी सिद्ध शक्तिपीठ माँ महामाया सदियों से विराजित होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हुए आ रही है।वर्तमान में बासंती चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व जारी है जहां माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पहुंच रही है।आपको आगे बताते चलें कि यह नगरी अत्यंत प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।माँ महामाया के दरबार में भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए हजारों की संख्या में दीप प्रज्वलित कराए हैं।चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन 19 मार्च से अब तक रोजाना हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन लाभ लेने परिवार सहित दूर दूर से पहुंच रहे हैं।रतनपुर में माँ महामाया के दर्शन के बाद भक्तों की भीड़ सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर, लखनी माता मंदिर, गिरजाबंध सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर, रामटेकरी ,श्री सिद्धिविनायक मंदिर सहित प्रकृति के अद्भुत दृश्य का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं।मन्दिर में श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए मंन्दिर ट्रस्ट एवं शासन प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा तगड़ी सुरक्षा को दुरुस्त करने करने के लिए पुलिस बल बड़ी संख्या में मन्दिर परिसर में तैनात किये गए हैं।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें