नवधा रामायण बरेला में कथा श्रवण हेतु उमड़ी अपार भक्तों की भीड़

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

नवधा रामायण बरेला में कथा श्रवण हेतु उमड़ी अपार भक्तों की भीड़

गौसेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल हुए शामिल

अतुल गुप्ता / ब्यूरो चीफ, मुंगेली

मुंगेली। नगर पंचायत बरेला में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवधा रामायण नवान्ह परायण कथा यज्ञ के चतुर्थ दिवस कथा श्रवण हेतु श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के गौसेवा आयोग अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) विशेषर पटेल शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। तत्पश्चात आयोजन समिति एवं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गौसेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल का शाल, श्रीफल एवं श्रीराम दरबार स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

कथा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, धर्म, न्याय और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण है। रामायण हमें जीवन के प्रत्येक मोड़ पर वचन पालन, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

वहीं गौसेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं और रामकथा से जीवन की हर समस्या का समाधान मिलता है। रामायण हमें सिखाती है कि एक राजा को अपनी प्रजा के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, भाई-भाई के बीच प्रेम, समानता और सामाजिक समरसता कैसे स्थापित होती है। उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाने की कथा का उल्लेख करते हुए ऊँच-नीच के भेद को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन चार-पांच चौपाइयों का पाठ एवं हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए।

इस अवसर पर अतिथि द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों से हनुमान चालीसा का पाठ करवाया गया। सुंदर पाठ करने वाले बच्चों को 500-500 रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी जायसवाल, गलीराम प्रजापति, उपाध्यक्ष शेख जैनुल, सीएमओ नरेश महिष, सभापति हीरालाल पटेल, संजय निर्मलकर, बंटी सेमरिया, विजय दिवान, पार्षद नितेश पटेल, पवन पटेल, बबलू पटेल, रमेश पटेल, भगेला धुरी, संजय धुरी, जगदीश साहू, गजानंद निर्मलकर, राज साहू, विनोद पटेल, लोकनाथ पटेल, गौकरण डिंडोले, जनक पटेल, संतोष पटेल, हरहीत पटेल (अध्यक्ष अखंड नवधा रामायण), नोहर सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष अखंड नवधा रामायण), तिलक देवांगन, भोजवा पटेल, रामकुमार पटेल, नरेंद्र पटेल, किशन पाण्डेय, मुकेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रमोद पटेल, परमेश्वर पटेल, हेमंत पटेल, डॉ. नवीन पाली, चित्रकांत पटेल, अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें