धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में केंवट निषाद समाज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में केंवट निषाद समाज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

संवाददाता: धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदाबाजार

बलौदाबाजार (डोंगरा)
धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में केंद्रीय समिति केंवट निषाद समाज के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के 34 परिक्षेत्रों के पदाधिकारी, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि धार्मिक नगरी शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ की काशी एवं गुप्त प्रयाग के रूप में विशेष आस्था के साथ माना जाता है। यह नगर केंवट निषाद समाज के 34 परिक्षेत्रों — चंगोरी, कसडोल, अमोदी सहित — का प्रधान कार्यालय भी है। सप्तमी तिथि, 25 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों के साथ आम जनता की भी अपार उपस्थिति रही।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मछुआरा प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमाकांत कैवर्त्य, के.आर. कैवर्त्य, प्रेमलता निषाद, संगीता निषाद सहित सभी परिक्षेत्रों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। चंगोरी परिक्षेत्र अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष बिसाहू कैवर्त्य, मुश्वाढोढ़ी परिक्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा कैवर्त्य सहित अनेक पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों में सर्वाकार खोलबहरा राम कैवर्त्य, संरक्षक बहरता राम कैवर्त्य, अध्यक्ष रामेश्वर कैवर्त्य, महासचिव रमेशचंद्र कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष सनथ कैवर्त्य, उपाध्यक्ष धनेश कैवर्त्य, रंजन कैवर्त्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं शिवरीनारायण केंवट समाज मंदिर में 50 हजार रुपये का दान देने वाली समाज की प्रेरणास्रोत बुजुर्ग सामाजिक महिला अगहन बाई का पुष्पगुच्छ, श्रीफल, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रदीप कैवर्त्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की काशी शिवरीनारायण में अतिथि के रूप में आमंत्रित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह भूमि अत्यंत पवित्र है और इसका इतिहास त्रेतायुग से जुड़ा हुआ है। माता शबरी की तपोभूमि शिवरीनारायण में प्रभु श्रीराम को जूठे बेर खिलाकर भक्ति की महिमा का संदेश दिया गया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार केंवट एवं मछुआरा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे आने वाले समय में समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें