ग्राम डोंगरा में 19 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन
संवाददाता – धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार
बलौदा बाजार (डोंगरा)।
चित्रोत्पल्ला महानदी के पावन तट पर स्थित ग्राम पंचायत डोंगरा में कौशिक परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 19 जनवरी 2026, सोमवार से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2026, सोमवार को पूर्णाहुति, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा।

आयोजनकर्ता बृहस्पति बाई, गोकुल प्रसाद कौशिक, लता धनीराम कौशिक, माया देवी एवं धनकुमार कौशिक परिवार ने बताया कि अनंत, अजन्मा, अद्वैत, करुणालय भगवान श्री बांके बिहारी लाल जी की कृपा से यह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है।
इस ज्ञान यज्ञ में कथावाचन का सौभाग्य पूज्य साध्वी दीदी मां प्रज्ञा भारती जी, निर्मोही अखाड़ा, चित्रकूट धाम (मध्यप्रदेश) को प्राप्त हुआ है। उनके श्रीमुख से लगातार 9 दिनों तक श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि साध्वी प्रज्ञा भारती जी पूर्व में नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।
कथा कार्यक्रम का विवरण
19 जनवरी, सोमवार – भव्य कलश शोभा यात्रा एवं भागवत महात्म्य
20 जनवरी, मंगलवार – परीक्षित जन्म कथा
21 जनवरी, बुधवार – ध्रुव एवं भरत चरित्र
22 जनवरी, गुरुवार – नरसिंह प्राकट्य, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
23 जनवरी, शुक्रवार – श्रीकृष्ण लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा
24 जनवरी, शनिवार – महारास एवं रुक्मिणी विवाह
25 जनवरी, रविवार – सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष
26 जनवरी, सोमवार – पूर्णाहुति, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारा
कथा के दौरान प्रतिदिन सचित्र झांकियों के माध्यम से प्रसंगों का सजीव चित्रण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में कौशिक परिवार के सुरजाबाई, अभिनव, वंशनराम, भागीरथी, मनीराम, छाया, मिथिलेश, दीपेश, सूरज सहित समस्त परिवारजन एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।







