केंवट निषाद समाज केंद्रीय समिति का भव्य वार्षिकोत्सव 25 जनवरी को शिवरीनारायण में

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

केंवट निषाद समाज केंद्रीय समिति का भव्य वार्षिकोत्सव 25 जनवरी को शिवरीनारायण में

उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि, 25 लाख की लागत से बने सामाजिक भवन का होगा लोकार्पण

संवाददाता — धनकुमार कौशिक

छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदाबाजार (डोंगरा)

केंवट निषाद समाज 34 परिक्षेत्र का प्रधान कार्यालय धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में आगामी 25 जनवरी (रविवार), सप्तमी तिथि को भव्य वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज द्वारा 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के अंतर्गत आने वाले सभी 34 परिक्षेत्रों के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के प्रधान कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रसीद बुक, वार्षिक सामाजिक पत्रिका तथा आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकांश परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में केंद्रीय समिति शिवरीनारायण से सर्वाकारक खोलबहरा राम कैवर्त्य, संरक्षक बहरता राम कैवर्त्य, अध्यक्ष रामेश्वर कैवर्त्य, महासचिव रमेशचंद्र कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष डॉ. सनथ कैवर्त्य, उपाध्यक्ष धनेश कैवर्त्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा चंगोरी परिक्षेत्र से अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य, सचिव चंद्रप्रकाश कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष बिसाहू कैवर्त्य, उपाध्यक्ष डॉ. बंशी कैवर्त्य, संरक्षक गणपत कैवर्त्य, प्रवक्ता डॉ. रत्थु कैवर्त्य, सर्किल तुला राम कैवर्त्य, महिला संगठन सलाहकार निर्मला कैवर्त्य, मुसवाढोढ़ी परिक्षेत्र से अध्यक्ष कृष्णा कैवर्त्य, सचिव भुनेश्वर कैवर्त्य, कसडोल परिक्षेत्र से सचिव बलदेव कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष दीपचरण कैवर्त्य सहित ससहा भिलौनी, राजादेवरी एवं अन्य परिक्षेत्रों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता, संगठन सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें