जनदर्शन में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजनों की समस्याएं,त्वरित व समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

जनदर्शन में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजनों की समस्याएं,त्वरित व समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाददाता — अतुल गुप्ता/ब्यूरो चीफ

मुंगेली/जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए और प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए।


कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनदर्शन में ग्राम हेडसपुर निवासी रामझुल जायसवाल ने बैटरी चलित विकलांग साइकिल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया। ग्राम खपरी सरगांव निवासी गनेशिया बाई ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित राशि दिलाने की मांग रखी। ग्राम संगवाकापा के लखनराम साहू ने पारिवारिक फौती दर्ज कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी प्रकार ग्राम अमोरा के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की शिकायत करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत रामगोपाल तिवारी वार्ड निवासी विरेंद्र जायसवाल ने वार्ड में पेयजल नल व्यवस्था को दुरुस्त कराने हेतु आवेदन सौंपा। वहीं ग्राम दुल्हीनबाय निवासी संजय मोहले ने सौर ऊर्जा मोटर पंप की मरम्मत कर पुनः चालू कराने की मांग रखी।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई मामलों का मौके पर ही प्राथमिक निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें