अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा हैं शहीद वीरनारायण सिंह : डिप्टी सीएम साव

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोदवाबानी में शहीद वीरनारायण सिंह को किया नमन

अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा हैं शहीद वीरनारायण सिंह : डिप्टी सीएम साव

विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़, 57 एंबुलेंस से मिला लाभ

कोदवाबानी व मुंगेली में गोंडवाना समाज भवन के लिए 45 लाख की घोषणा

संवाददाता: अतुल गुप्ता, ब्यूरो चीफ — मुंगेली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के जयनगरपारा स्थित कोदवाबानी में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद वीरनारायण सिंह जी के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और समाज के हित में समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देश और समाज के प्रति कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। इस समाज ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के लिए हर कालखंड में संघर्ष किया है। बिरसा मुंडा से लेकर शहीद वीरनारायण सिंह जैसे वीर सपूतों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। शहीद वीरनारायण सिंह जी और उनके परिवार ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करते हुए 1857 में अपने प्राणों की आहुति दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम के दौरान कोदवाबानी में गोंडवाना समाज भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए तथा मुंगेली शहर में समाज भवन के लिए 25 लाख रुपए, कुल 45 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आदि ग्राम उत्कर्ष योजना और जनमन योजना के माध्यम से गांवों में सड़कों, बिजली, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 57 एंबुलेंस रवाना की गई हैं, जिससे दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। विष्णु सरकार आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पोर्ते, केंद्रीय गोंड महासभा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, सुरेंद्र सोरी, उत्तम ध्रुव, जिगेश्वर ध्रुव, शैलेन्द्र ध्रुव, धर्मेंद्र मरकाम, गुलाब मंडावी, मंतराम ध्रुव, मनहरन सिंह पोर्ते, मंजू केसर, रमेश केसर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें