रवि साहू बने तहसील साहू संघ युवाप्रकोष्ठ के अध्यक्ष
युवाओं को संगठित कर समाज सेवा को मिलेगी नई दिशा
संगठनात्मक अनुभव के आधार पर मिली जिम्मेदारी
साहू समाज के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार
संवाददाता: अतुल गुप्ता, ब्यूरो चीफ — मुंगेली
जिला साहू संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष पुहुप साहू के निर्देशानुसार एवं तहसील साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. लेखूराम साहू की अनुशंसा पर साहू समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं की सर्वसम्मति से रवि साहू को तहसील साहू संघ युवाप्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति को लेकर साहू समाज में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की कि रवि साहू के नेतृत्व में युवाप्रकोष्ठ सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उल्लेखनीय है कि रवि साहू इससे पूर्व नगर साहू संघ युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर रहकर अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान युवाओं को संगठित करने, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा समाजहित में रचनात्मक गतिविधियों को गति देने का कार्य किया गया, जिसे समाजजनों ने सराहा।
नव नियुक्त अध्यक्ष रवि साहू ने समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे तथा साहू समाज के युवाओं को शिक्षा, संगठन और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने रवि साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







