छेर–छेरा में जनसेवा की मिसाल: पवन पैकरा ने ग्रामीणों से मिलकर जानी समस्याएं

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

छेर–छेरा में जनसेवा की मिसाल: पवन पैकरा ने ग्रामीणों से मिलकर जानी समस्याएं

आशीष श्रीवास 

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही/3 जनवरी 2026

छेर–छेरा पर्व के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने क्षेत्र का सघन भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। पर्व के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से उन्होंने जनसेवा और जनसंपर्क की सशक्त मिसाल प्रस्तुत की।

भ्रमण के दौरान पवन पैकरा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत कोरजा के आश्रित ग्राम कुल्हन टोला से तिलवन टोला बालधार होते हुए गंगापुर पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इस पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उक्त मार्ग निर्माण की मांग को प्रशासन एवं संबंधित विभाग के समक्ष पूरी मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि निर्धारित समय में मांग पूरी नहीं होती है, तो ग्रामीणों के हित में कलेक्टर घेराव जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इसी क्रम में आज ग्राम धनौली में प्रारंभ हुए क्रिकेट मैच टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया तथा युवाओं को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है।

कार्यक्रम में पूर्व मंडी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र उपाध्याय एवं सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टूर्नामेंट शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें