आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 25 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 25 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

संवाददाता – धनकुमार कौशिक/ बलौदा बाजार

बलौदाबाजार, 31 दिसम्बर 2025

राज्य में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 बल्क लीटर हाथभठ्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में गठित आबकारी विभाग की टीम ने चौकी सोनाखान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासिनपाली में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मुकेश कुमार पिता रामदयाल, निवासी ग्राम जोगीडीपा, के कब्जे से अवैध रूप से संग्रहित 25 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब बरामद की गई।

जब्त की गई कच्ची महुआ शराब का बाजार मूल्य लगभग 5,000 रुपये आंका गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

आबकारी विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह तथा नगर सैनिक राजकुमारी पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें