केंवट (निषाद) समाज चंगोरी (लवन) परिक्षेत्र के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
संवाददाता – धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24/बलौदा बाजार (डोंगरा)
कसडोल विधानसभा अंतर्गत केंवट (निषाद) समाज चंगोरी (लवन) परिक्षेत्र के नव मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 30 दिसंबर मंगलवार को चंगोरी पुरी धाम स्थित सामाजिक भवन परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में शिवरीनारायण, लवन एवं बलौदा बाजार अंचल के अनेक गणमान्य अतिथि साक्षी बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के इष्ट देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र की स्तुति एवं आराधना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला, अबीर-गुलाल एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनीराम धीवर (छाया विधायक, कसडोल विधानसभा) रहे। वहीं केंद्रीय समिति शिवरीनारायण से संरक्षक बहरता राम कैवर्त्य, महासचिव रमेश चंद्र कैवर्त्य, प्रो. शांति कुमार कैवर्त्य सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बलौदा बाजार नरेश गनशानी, वरिष्ठ पत्रकार पुनुराम बंजारे, हरा एंथोनी बार्वे, विजय शंकर तिवारी, श्रवण ध्रुव सहित कई पत्रकार एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी लवन अमित पाटले के निर्देशन में एएसआई गांधी राम बंजारे, आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण यादव एवं महिला आरक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई।
समारोह में नव मनोनीत अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य, उपाध्यक्ष बंशी कैवर्त्य एवं परदेशी कैवर्त्य, सचिव चंद्रप्रकाश कैवर्त्य, कोषाध्यक्ष बिसाहू कैवर्त्य, संगठन सह सचिव उतरा कैवर्त्य, प्रवक्ता दिनेश कैवर्त्य व गुरुदयाल कैवर्त्य, संगठन मंत्री बसंत कैवर्त्य सहित महिला शक्ति में परमेश्वरी कैवर्त्य, संतोषी कैवर्त्य, निर्मला कैवर्त्य, कुसुम कैवर्त्य व ईश्वरी कैवर्त्य को समाज की गोपनीयता एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
प्रोफेसर शांति कैवर्त्य एवं अन्य अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
चंगोरी, पैसर, सेमरिया, सुनसुनिया, कोयदा, सिरियाडीह, लाटा, अमलीडीह, गंगई, बाजार भाटा, सरखोर, डोंगरा, सिंघारी सहित लगभग 50 गांवों से समाजजनों की भव्य उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।
अंत में समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।







