वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी दाँत घर में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी दाँत घर में निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन

संवाददाता – धनकुमार कौशिक

छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदा बाजार (डोंगरा) – ग्राम पंचायत कोलिहा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी दाँत घर का शुभारंभ 04 जनवरी (रविवार) को किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

दंत चिकित्सा के क्षेत्र में वर्ष 1995 से सेवाएं दे रहे डॉ. हरिकिशन वर्मा की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके परिवार की नई पीढ़ी भी स्वास्थ्य सेवा में निरंतर योगदान दे रही है। उनके पुत्र हितेन्द्र वर्मा, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के रूप में ग्राम हरदी में वर्ष 2015 से शासकीय सेवा में पदस्थ हैं तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित हो चुके हैं। वहीं पुत्रियां कल्पना वर्मा एवं कल्याणी वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल एवं लवन में स्टाफ नर्स के पद पर वर्ष 2019 से कार्यरत हैं। परिवार के सबसे छोटे सदस्य धीरेन्द्र वर्मा बीडीएस की पढ़ाई पूर्ण कर दंत रोग विशेषज्ञ बने हैं।

दादा ज्वाला प्रसाद वर्मा एवं दादी जगमत बाई वर्मा की स्मृति में ग्राम कोलिहा मुख्य मार्ग पर स्थापित वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी दाँत घर में दंत चिकित्सा सेवाओं के साथ डिजिटल एक्स-रे, मेडिकल स्टोर एवं पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी।

शिविर में डॉ. केशव साहू (नेत्र रोग विशेषज्ञ, विजन सेंटर रायपुर), डॉ. आकांक्षा साहू (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एम्स रायपुर) सहित डॉ. विकास साहू, डॉ. जीवन लाल साहू, डॉ. तोशाम साहू, डॉ. यमक साहू, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. विमिका साहू, डॉ. रुद्र साहू, डॉ. सोनाली मालेकर, डॉ. छाया भारती एवं डॉ. दानेश्वर वर्मा द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें