दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में युवक कांग्रेस मुंगेली जिले का प्रदर्शन— I LOVE AMBEDKAR

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में युवक कांग्रेस मुंगेली जिले का प्रदर्शन— I LOVE AMBEDKAR

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

दलितों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में युवा कांग्रेस का “I LOVE AMBEDKAR” मार्च, उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न
मुंगेली।

पिछले कुछ वर्षों से समाज के दलित वर्ग के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, यहां तक कि भारत के मुख्य न्यायाधीश पर भी हमला किया गया है। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय युवा कांग्रेस ने दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक सशक्त संदेश देने हेतु “I LOVE AMBEDKAR” शीर्षक से देशव्यापी मार्च आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभियान आईवाईसी प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरु और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब , एवं प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानीया , सह प्रभारी मोनिका मांडरे जी , जिला प्रभारी नजरुल इस्लाम जी के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में इस अभियान को जोरदार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में जिला युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा ग्राम पौनी में “I LOVE AMBEDKAR” मार्च का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस एवं सदस्य जिला पंचायत मुंगेली लक्ष्मीकांत भास्कर, बोगी बारामते, नयनदास डहरिया, मनोज अकेला, भारत रत्न मंडेला, मनीष साहू सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर का मार्ग ही समानता, न्याय और बंधुत्व की सच्ची राह दिखाता है। पूरे कार्यक्रम का माहौल जोश, उत्साह और एकता के संदेश से भरा रहा, जिसमें युवाओं ने “जय भीम” के नारे लगाकर सामाजिक न्याय और समानता की अलख जगाई।

Leave a Comment

और पढ़ें