मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा ग्राम दतरेंगी में बाजार से मोटरसाइकिल किया गया था चोरी

आरोपी को चोरी का मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ा गया

आरोपी से चोरी का मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्र. CG22 M1585 किया गया जप्त

संवाददाता–धनकुमार कौशिक/बलौदा बाजार 

 

प्रार्थी वेदप्रकाश ध्रुव निवासी ग्राम मधुबन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06.10.2025 की शाम अपने काले रंग की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्र. CG22 M 1585 से सब्जी खरीदने ग्राम दतरेंगी बाजार गया था, जहां बाजार में स्कूल के पास अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर सब्जी खरीदने बाजार अंदर गया। सब्जी खरीद कर वापस आकर देखा तो, उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं था। आसपास पता तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला, जिसे कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 642/2025 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी के संबंध में पता तलाश प्रारंभ किया गया, कि इसी बीच सूचना मिली कि एक आरोपी केशव ध्रुव मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश* कर रहा है। कि सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम टेहका के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल को ग्राम दतरेंगी बाजार के पास से चोरी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी से चोरी का मोटरसाइकिल CG22 M1585 को जप्त किया* गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

आरोपी- केशव उर्फ करन ध्रुव उम्र 23 साल निवासी ग्राम मधुबन थाना भाटापारा ग्रामीण

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें