जिला शिक्षा अधिकारी। एल.पी.डाहिरे के द्वारा मुंगेली ग्रन्थालय का निरीक्षण

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

जिला शिक्षा अधिकारी। एल.पी.डाहिरे के द्वारा मुंगेली ग्रन्थालय का निरीक्षण

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली/आज दिनांक को शासकीय जिला ग्रंथालय मुंगेली में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे के द्वारा निरीक्षण किया गया।

जिला ग्रंथालय के पाठकों से बातचीत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से चर्चा किया। साथ ही जिला ग्रंथालय में पुस्तकों की उपलब्धता एवं बच्चों के बैठक व्यवस्था के बारे में ग्रंथालय के प्रभारी देवशंकर श्रीवास्तव से चर्चा की। जिला ग्रंथालय के परिसर कक्षों एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। जिला ग्रंथालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर संतुष्टि जाहिर करते हुए जिला ग्रंथालय की टीम की प्रंशासा की।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे.के.बावरे, बी.आर.साव.उ.मा.शाला के प्राचार्य पी.सी.दिव्य, साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी रामनाथ गुप्ता, जिला ग्रंथालय प्रभारी देवशंकर श्रीवास्तव, ग्रंथालय के कर्मचारी कमल कुर्रे एवं श्रीमती आशा खेस उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें