कटगी के युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाईत का कसडोल विधायक के प्रति अनोखा प्रेमभाव समर्पण,स्वयं के हाथ में बनवाया संदीप साहू का टैटू

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता…धनकुमार कौशिक… छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार…

बलौदा बाजार (डोंगरा) एक जनप्रतिनिधि के रूप में वृहद क्षेत्र की जनता का सेवा करना अपने आपमें एक सुअवसर और सौभाग्य होता है। यह अवसर तब और भी सार्थक और आत्मिक आनंद देने वाला हो जाता है। जब क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आपको पुत्रवत स्नेह प्राप्त हो। युवा शक्ति आपको प्रेरणा और अपना आदर्श माने।

एक ऐसे ही जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है ग्राम कटगी के युवा कांग्रेस नेता भागवत थवाईत ने??एक संभ्रांत शिक्षित घराने का युवा भागवत थवाईत द्वारा अपने हाथ में गोदना (टैटू) के रूप में कसडोल विधायक संदीप साहू जी का छवि बनवाया गया है। यह अमिट चिन्ह उनके स्नेह,समर्थन और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। भागवत द्वारा गोदना (टैटू) को स्वयं के हाथ में गोदवाना एक जनप्रतिनिधि के प्रति निस्वार्थ प्रेम और सम्मान को दर्शाता है! यह जानकारी जैसे ही विधायक संदीप साहू तक पहुंची उन्होंने अंतर्मन की भाव से भगवत थवाईत के प्रति अपनी कृतज्ञता और आभार प्रकट किया।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें