नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता…धनकुमार कौशिक… छत्तीसगढ़ दस्तक 24 बलौदा बाजार से..

साफ -सफाई सहित बेहतर ईलाज व सुविधायें दुरुस्त करने दिये निर्देश

बलौदाबाजार, 1 मार्च 2026/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात शनिवार को सायंकाल में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं मातृ एवं शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर साफ -सफाई सहित बेहतर ईलाज व सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर में पंजीयन प्रक्रिया का अवलोकन कर प्रतिदिन ओपड़ी एवं आईपीड़ी की संख्या की जानकारी ली। बताया गया कि प्रतिदिन औसतन 500 ओपीडी के लिये पंजीयन होता है।उन्होंने जन औषधि केन्द्र में उपलब्ध दवाई की सूची एवं कालातीत दवाईयों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि स्टॉक में दवा होने के बावजूद किसी मरीज को बाहर से दवा न खरीदना पड़े। उन्होंने ट्रामा सेंटर, सीटी स्कैन, प्रसूति वार्ड, सर्जिकल वार्ड, डायलीसिस यूनिट ब्लड बैंक, एसएनसीयू, इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने आईपीएचएल को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त होने और यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला देश का दूसरा जिला अस्पताल बनने पर बधाई दी और इसे कायम रखने कहा।

कलेक्टर ने जिले के पीएचसी एवं सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर होने वाले मरीजों की संख्या तथा जिला अस्पताल से अन्य अस्पतालों में रिफर किये जाने वाले मरीजों की संख्या की भी जानकारी ली। उन्होंने अतिआवश्यक होने पर ही रिफर करने के निर्देश दिये।इस दौरान उन्होंने मरीजों का भी हाल -चाल जाना।

इसके पश्चात कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र आमेरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में कुल खरीदी, अब तक उठाव एवं शेष धान की मात्रा आदि की जानकारी ली। धान उठाव में तेजी लाने हेतु ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बलौदाबाजार में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का भी निरीक्षण किया और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर ए.आर.टंडन, एसडीएम प्रकाश कोरी, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें