
संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
बलौदाबाजार(डोंगरा)!!।जिला में तत्कालीन कलेक्टर दीपक सोनी के केंद सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके स्थान पर बलौदाबाजार कलेक्टर के रूप में 2014 बैच के आई ए एस अफसर कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किये हैं।जिनसे भेंट मुलाकात लवन के पत्रकारों ने किये।कलेक्टर कुलदीप शर्मा 28 फरवरी को पदभार ग्रहण कर लिए है।2 मार्च को होली का दहन के दिन प्रेस वार्ता सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिले भर के पत्रकारों के बीच प्रेस वार्ता कार्यक्रम रहा।जिसमें जिला के विकास, सुरक्षा ,न्याय ,अधिकार ,कानून व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर सवाल एवं चर्चा परिचर्चा सार्थक रूप हुआ।कलेक्टर से प्रेस वार्ता के बाद पुनः लवन एवं बलौदाबाजार के पत्रकारों में पुनुराम बंजारे, हरा एंथोनी बार्वे,गोलू कैवर्त्य, श्रवण ध्रुव, आशीष शुक्ला,प्रितलाल कुर्रे, तुलसी राम सहित सभी लोगों ने मुलाकात किये।कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि उनका दायित्व यही रहेगा कि जिले में सभी को समान अधिकार न्याय मिले, कानून व्यवस्था दूरस्थ होगा, कोई भी अवैध कारोबार बक्शे नहीं जायेंगे।







