जनपद पंचायत पलारी के एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्यवाही..

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..

बलौदा बाजार(डोंगरा) जिला बलौदा बाजार अंतर्गत पलारी जनपद पंचायत में पदस्त उपसंभागीय अधिकारी (एसडीओ) गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगों हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार एक आवेदक का राजस्व संबंधी कार्य एसडीओ कार्यालय में लंबित था। आरोप है कि कार्य निपटाने के ऐवज में अधिकारी द्वारा एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग किया गया था। इससे परेशान होकर आवेदक ने एसीबी में अपना शिकायत दर्ज कराया था।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्यवाही करते हुए गुरुवार को आवेदक द्वारा 25 हजार रुपए की पहले किस्त देते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी अधिकारी के अनुसार आरोपी के कार्यालय एवं निवास की तलाशी ली जा रहा है।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ ताश जारी है। तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यालय में पेश किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही के बाद विभाग में हड़कम मच गया है, वही एसीबी की टीम की इस कार्यवाही का आमनागरिकों ने स्वागत करते हुए भ्रष्टाचार के विरूद्ध आगे भी सख्त कदम उठाने की उम्मीद जताई है। टीम के द्वारा मामले की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच जारी है।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें