लवन में केंवट निषाद समाज के लिए सामाजिक भवन की मांग तेज, अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य ने नगर पंचायत से भूमि उपलब्ध कराने का किया अनुरोध..

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

संवाददाता… धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..

बलौदाबाजार(डोंगरा)!! केंवट निषाद समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिक्षेत्र चंगोरी, तहसील लवन के नव मनोनीत अध्यक्ष गोलू कैवर्त्य ने लवन नगर पंचायत से सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष संतोषी कैवर्त्य के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान से सौजन्य भेंट कर औपचारिक रूप से मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बताया कि लवन क्षेत्र में केंवट निषाद समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन समाज के पास अपना कोई स्थायी भवन नहीं है। इसके कारण सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर पंचायत से समाज के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हांकित कर भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि जल्द से जल्द सामाजिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान ने समाज के प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नगर पंचायत स्तर पर इस मांग पर सकारात्मक विचार किया जाएगा और नियमानुसार उपलब्ध भूमि का परीक्षण कर समाज को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन बनने से समाज के लोगों को एकजुट होने का स्थायी मंच मिलेगा और क्षेत्र में शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें