जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा के प्रयासों से पंडरीपानी व अंधियारखोर में विकास कार्यों की शुरुआत
सीसी रोड एवं मुक्तिधाम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
(दिनांक: 12 जनवरी 2026)/गौरेला पेंड्रा मरवाही
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा के सतत प्रयासों से जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में सीसी रोड निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत अंधियारखोर में मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। दोनों ही कार्य ग्रामीण अंचल में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री बृजलाल राठौर की उपस्थिति रही। साथ ही ग्राम पंचायत पंडरीपानी की सरपंच श्रीमती पलकीबाई, ग्राम पंचायत अंधियारखोर के सरपंच श्री गेंदलाल श्याम, पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने कहा कि “क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता है। सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं जहां ग्रामीण जीवन को आसान बनाती हैं, वहीं मुक्तिधाम शेड जैसे कार्य सामाजिक गरिमा और संवेदनशीलता से जुड़े हैं। आगे भी प्रत्येक गांव में जनहितकारी विकास कार्य कराए जाएंगे।”
ग्रामीणों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गति निरंतर बनी रहेगी।







