एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ उपचार

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

एकदिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ उपचार

संवाददाता… धनकुमार कौशिक

छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदा बाजार (डोंगरा)।

वर्मा सुपर मल्टी स्पेशलिटी दाँत घर, डिजिटल एक्स-रे मेडिकल एवं पैथोलॉजी लैब के संचालक एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र वर्मा द्वारा अपने दादा-दादी स्व. ज्वाला प्रसाद वर्मा एवं स्व. जगमत बाई वर्मा की पुण्य स्मृति में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुपर मल्टी स्पेशलिटी दाँत घर परिसर में किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ लिया।

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार के सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा, विजन सेंटर रायपुर के संचालक डॉ. केशव साहू (नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा भगवान श्रीगणेश के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में आसपास के मुंडा, बरदा, जुड़ा, अहिल्दा, कोरदा, डोंगरा, सरवड़ीह, लवन सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत रोग सहित सामान्य बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से ‘दाँत घर’ के नाम से प्रख्यात डॉ. हरिकिशन वर्मा अपने परिवार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं और निरंतर क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं।

शिविर में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें ग्राम पंचायत कोरदा के सरपंच अश्वनी वर्मा, पूर्व सरपंच खेतर ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य कोमल प्रसाद वर्मा, हरदी के पूर्व सरपंच रामनाथ यदु, अधिवक्ता दूजे राम यादव, कमलेश्वर यादव, मृत्युंजय वर्मा, पंकज अग्रवाल, भगवान साहू, योगेश साहू, नरेंद्र साहू, रामचंद्र वर्मा, अमित कुमार वर्मा, नीलमणि वर्मा, रामनारायण कश्यप, भूपेंद्र वर्मा, हरनारायण वर्मा, जागेश्वर वर्मा, बाबू नायक, ओम सिंह नायक, अभिषेक नायक, डॉ. हरिश्चंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत सोनार देवी के पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य कुंदन शाव, केशव साहू, बल्ला वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, कमल किशोर वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पत्रकारों एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान

शिविर में विशेष योगदान देने वाले चिकित्सकों, वरिष्ठ जनों एवं पत्रकारों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. केशव साहू, डॉ. बलराम साहू, डॉ. हरिश्चंद्र वर्मा, डॉ. अजय साहू, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. शिवांकर, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. आयुष सोनी सहित वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह, कमलेश कुमार रजक, फागुलाल रात्रे, हरालाल बार्वे, पुनूराम बंजारे एवं धनकुमार कौशिक शामिल रहे। आयोजन में डॉ. हरिकिशन वर्मा, डॉ. हितेंद्र वर्मा, डॉ. धीरेंद्र वर्मा, कल्पना वर्मा एवं कल्याणी वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें