आस्था की ज्योति से माँ का दरबार हुआ रोशनी से जगमग,दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों की भीड़
संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
बलौदाबाजार(डोंगरा) क्षेत्र की आराध्या देवी जगत जननी माँ महामाया लवन में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिर भक्तों की आस्था और अपार श्रद्धा का प्रतीक ज्योति कलश हजारों की से संख्या में प्रज्वलित है जिससे माता का मंदिर रोशनी से जगमग है।

संतान दात्री माता महामाया के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ नवरात्रि के प्रथम दिवस से शुरू हो चुकी है चतुर्थी तिथि रविवार होने के कारण 22 मार्च को अपार भीड़ मन्दिर में उमड़ी थी।

23 मार्च पंचमी तिथि को यह भीड़ दोगुना हो सकती है क्योंकि इस दिन माँ का विशेष श्रृंगार होता है जिसकी दर्शन के लिए भक्तों की उत्साह देखते ही बनता है।आपको आगे बताते चलें कि इस वर्ष पिछले चैत्र नवरात्रि की अपेक्षा ज्योति कलश में वृद्धि हुई है।इस संबंध में मंदिर के पुजारी मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी मनोकामना ज्योति प्रज्वलित हुई है।अष्टमी हवन का दीप मंत्रोपचार से प्रज्वलित होता है अष्टमी तिथि को ज्योति विसर्जन को मंदिर के पुजारी के अलावा कोई नहीं देखते हैं कि बात भी बताया गया।







