पीएम राहत योजना के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली 

गोल्डन आवर में त्वरित उपचार पर दिया गया जोर

कलेक्टर ने दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए मानवीय संवेदनशीलता अपनाने की अपील की

मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित कार्यशाला में बेहतर समन्वय के साथ योजना का क्रियान्वयन कर पीड़ितों का त्वरित उपचार सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि पीएम राहत योजना का उद्देश्य किसी भी दुर्घटना पीड़ित को तत्काल उपचार एवं राहत सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय डॉक्टर और पुलिस फर्स्ट रिस्पॉन्डर होते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि दुर्घटना की स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित मदद से किसी की जान बचाई जा सकती है।

अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि पीएम राहत योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक दुर्घटना पीड़ित को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर ने कहा कि पीएम राहत योजना गरीब तबके को त्वरित उपचार एवं राहत के लिए है। उन्होंने पुलिस एवं चिकित्सकों को घायल को समय पर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गोल्डन आवर के महत्व को बताते हुए कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद का समय उपचार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान यदि घायल को समय पर उचित इलाज मिल जाए, तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को “गोल्डन ऑवर” यानी दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय में बिना किसी देरी के अस्पतालों में भर्ती कर अधिकतम 07 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें