सरखोर में धूमधाम से मनी संत माता कर्मा जयंती, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ; पूर्व विधायक शकुन्तला साहू रहीं प्रमुख अतिथि

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

सरखोर में धूमधाम से मनी संत माता कर्मा जयंती, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ; पूर्व विधायक शकुन्तला साहू रहीं प्रमुख अतिथि

संवाददाता…धनकुमार कौशिक

बलौदा बाजार(डोंगरा)!! बलौदाबाजार जिले में कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरखोर में त्याग, तपस्या और भक्ति की प्रतिमूर्ति भक्त शिरोमणि संत माता कर्मा जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

आयोजन का शुभारंभ प्रातः काल निकाली गई एक विशाल और मंगलमय कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों और ग्रामवासियों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के पश्चात मंच पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुश्री शकुन्तला साहू ने माता कर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी अंचलवासियों को माता कर्मा जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा, “संत माता कर्मा का जीवन हमें निस्वार्थ भक्ति, कर्मयोग और सेवा भाव का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट आस्था और उनका त्याग हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है।” उन्होंने समाज के लोगों से माता के बताए आदर्शों पर चलने और समाज में आपसी प्रेम व एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उद्बोधन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी, जहां सभी ने एक साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।इस गरिमामय जयंती समारोह में पवन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत ब.बा., रेवाराम साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, धनंजय साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,श्रीमती संध्या साहू उपाध्यक्ष- जिला साहू संघ बा.बा.,श्री राजाराम साहू उपाध्यक्ष- जिला साहू संघ बा. बा., श्री सुशील कुमार साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ बा. बा.,श्री अशोक कुमार साहू अध्यक्ष-तहसील साहू संघ लवन,श्री गणेश साहू अध्यक्ष- साहू संघ अहिल्दा परिक्षेत्र, नगर साहू समाज भाटापारा के अध्यक्ष श्री राजेश साहू, दिलीप यादव, विरेन्द्र कुमार दिनकर, सुरेश भारद्वाज, हरपाल जोशी, जगत साहू, रमण साहू, श्री प्रताप डहरिया, संतराम साहू वकील, श्री नर्सिंग साहू, श्री सोहन साहू, कौशल साहू , श्री मोहन बंजारे सरपंच सरखोर, राकेश रोशन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा आयोजन समिति के सम्मानीय सदस्य, विभिन्न पदाधिकारी, स्वजातीय बंधु और भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें