पठारीडीह के होनहार युवा दीपक वर्मा का ‘अग्निवीर’ में चयन, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने घर पहुंचकर दी ब
संवाददाता… धनकुमार कौशिक… छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
बलौदा बाजार(डोंगरा)!!.देश की रक्षा और सेवा करने का जज्बा लिए बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पठारीडीह के प्रतिभावान युवा दीपक वर्मा ने ‘अग्निवीर’ भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपक के भारतीय सशस्त्र बलों में चयन होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे पठारीडीह और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक सुश्री शकुन्तला साहू ने दीपक वर्मा के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपनी शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक ने दीपक को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया एवं साल श्रीफल भेंटकर सम्मान्नित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शकुन्तला साहू ने कहा, “दीपक का यह चयन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। एक छोटे से गांव से निकलकर देश की सेवा के लिए आगे आना हमारे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।”
इस बधाई कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष पलारी खिलेंद्र वर्मा, सियाराम वर्मा, सन्नी चन्द्राकर जनपद सदस्य सिसदेवरी, भुनेश्वरी फेकर मंडल अध्यक्ष गिर्रा पप्पू चन्द्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष सिसदेवरी बलीराम वर्मा सहसचिव पठारीडीह चेतन वर्मा पुनाराम पाटले जगमोहन वर्मा, देवेंद्र सेन युवा नेता ,जीतेन्द्र वर्मा, घनश्याम वर्मा सेवादल अध्यक्ष पलारी, रुपेश चन्द्राकर शिक्षक, दिनेश कुमार चन्द्राकर शिक्षक, कई स्थानीय कांग्रेस जन, ग्रामवासी और अन्य गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने दीपक के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें और उनके परिवार वालों को इस शानदार सफलता पर ढेरों बधाइयां दीं।







