
संवाददाता..धनकुमार कौशिक.. छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार..
बलौदा बाजार(डोंगरा)!दिनांक 10.03.2026 को प्रातः सूचना मिली कि गार्डन चौक बलौदाबाजार स्थित अटल परिसर का शिलालेख निकालकर जमीन पर पटकते हुए उसे तोड़ दिया गया है। कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी सर्विलांस सिस्टम के तहत गार्डन चौक में लगे सीसीटीवी कैमरा का सुक्ष्म अवलोकन किया गया, जिसमें दिनांक 09-10.03.2026 की दरम्यानी रात्रि अटल परिसर का शिलालेख निकालकर उसे तोड़ते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त कचरू की पहचान हुई। योगेश दास मानिकपुरी उर्फ कचरू अत्यंत शराबी प्रवृत्ति का है तथा वर्तमान में उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ सी गई है। कुछ दिनों पहले भी उसे सड़क मार्ग के बीचो-बीच शराब पीते हुए पकड़ा गया था, जिस पर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। शिलालेख निकालकर उसे खंडित करने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की पहचान करते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही है।







