अवैध रेत उत्खनन पर कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

अवैध रेत उत्खनन पर कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 आरोपी गिरफ्तार
महानदी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन करते पकड़े गए आरोपी, 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

संवाददाता – धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को महानदी पुल कसडोल के पास घेराबंदी कर रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित पकड़ा। सभी आरोपियों के विरुद्ध चोरी एवं खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना कसडोल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ट्रैक्टर चालक महानदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर उसे ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए महानदी पुल कसडोल के पास घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने रेत से भरे कुल 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। पूछताछ में वैध रॉयल्टी या परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी महानदी से अवैध रूप से रेत का खनन कर उसका परिवहन कर रहे थे।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
  1. तोष कुमार उर्फ राहुल सोनी (24 वर्ष), निवासी लवन थाना लवन — ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PS 9271
  2. विजय कुमार मरकाम (24 वर्ष), निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली — ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PM 7571
  3. हीरालाल यादव (25 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी कसडोल थाना कसडोल — ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 Y 2026
  4. अरुण तिवारी (25 वर्ष), निवासी ग्राम चिचपोल थाना कसडोल — ट्रैक्टर क्रमांक CG 28 E 9201
  5. पीयूष कुमार साहू (24 वर्ष), निवासी लवन थाना लवन — ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 AH 8500
  6. राघवेंद्र कुमार साहू (32 वर्ष), निवासी लवन थाना लवन — ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 NB 9486

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) के तहत कुल 06 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा रेत से भरे 06 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर सख्ती जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। महानदी सहित अन्य क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें