नगर पंचायत बरेला में हुआ रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

बरेला। नगर पंचायत बरेला में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नरेश पटेल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुलिस इलेवन एवं व्यापारी इलेवन के मध्य सद्भावना मैच के रूप में खेला गया, जिसमें पुलिस इलेवन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

व्यापारी इलेवन की ओर से कप्तान लोकेश कश्यप के साथ राकेश बैस,डा: हरिश पटेल, मंसूर कपासी एवं संदीप अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं पुलिस इलेवन की जीत में रोहित व सुशांत पाण्डेय, उमेश, टेकसिंह, ओ पी, ने निर्णायक भूमिका निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया रोहित को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में कार्यक्रम संचालन के साथ-साथ अपने चिरपरिचित और प्रभावशाली अंदाज में कमेंट्री गुरुदेव उमर कुरैशी द्वारा की गई, जिसने मैच के रोमांच को और भी बढ़ा दिया। आयोजनकर्ता, मुकेश पटेल,सूरज नायडू, मोंटू पटेल ,जावेद खान,उमेश बर्मन, के साथ,

कार्यक्रम में अरविन्द बॆस, सुरेश पाण्डेय, मीडिया चीफ ब्यूरो अतुल गुप्ता, विनोद पटेल, राजा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) महोदय एवं नगर पंचायत के पार्षदगण बंटी सेमरिया, संजय निर्मलकर,भगेला ध्रुवंशी,गजानन निर्मलकर, राजकुमार साहू, संजय धूरी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता के आयोजन से नगर में खेल भावना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं में उत्साह और सद्भावना का वातावरण निर्मित हुआ।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें