53 लाख क्विंटल से अधिक धान की रिकॉर्ड खरीदी

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

53 लाख क्विंटल से अधिक धान की रिकॉर्ड खरीदी

मुंगेली जिले में किसानों को 1256 करोड़ से अधिक का भुगतान

संवाददाता – अतुल गुप्ता, ब्यूरो चीफ मुंगेली

मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्था और संवेदनशीलता के साथ संपन्न हुआ। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से बड़े पैमाने पर धान की खरीदी की गई, जिससे जिले के अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिला है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित 105 उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 10 हजार 900 से अधिक पंजीकृत किसानों ने अपनी उपज बेची। शासन द्वारा निर्धारित अवधि 15 नवंबर से 30 जनवरी तक नियमित रूप से धान खरीदी की गई। इसके अलावा किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर 05 एवं 06 फरवरी को भी धान बेचने की अतिरिक्त सुविधा दी गई, जिससे शेष किसानों को भी राहत मिली।

जिले में कुल 53 लाख 01 हजार 950 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई। इसमें

29 लाख 22 हजार 180 क्विंटल मोटा धान,

330 क्विंटल पतला धान तथा

23 लाख 79 हजार 430 क्विंटल सरना धान शामिल है।

धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक 1256 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। समय पर भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।

जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए टोकन व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, ऑनलाइन प्रविष्टि एवं भुगतान की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अधिकारियों की सतत निगरानी के चलते पूरी खरीदी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने धान खरीदी कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समिति प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी किसानों के हित में ऐसी ही पारदर्शी व्यवस्था जारी रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें