युवती को बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर निजी फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

युवती को बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर निजी फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता – धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदाबाजार

बलौदाबाजार। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती की छवि धूमिल करने के एक गंभीर मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा युवती के निजी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया गया था, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत परेशान हो गई थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी निखिल ठाकुर द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से उसके निजी फोटो साझा किए जा रहे हैं। इससे न केवल उसकी सामाजिक छवि खराब हो रही है, बल्कि परिवार की प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पीड़िता द्वारा मना किए जाने के बावजूद आरोपी ने फोटो हटाने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फोटो अपलोड करना जारी रखा।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत धारा 79, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती को बदनाम करने की नीयत से उसके निजी फोटो इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से शेयर किए थे।

पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम – निखिल ठाकुर
उम्र – 29 वर्ष
निवासी – सिविल लाइन, बलौदाबाजार
थाना – सिटी कोतवाली

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस प्रकार के मामलों में कानून सख्त कार्रवाई करता है।

Leave a Comment

और पढ़ें