VB.G – RAM.G जनजागरण अभियान की कार्यशाला संपन्न
संगठित कार्ययोजना के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प
आशीष श्रीवास / गौरेला पेंड्रा मरवाही
भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (जीपीएम) अंतर्गत गौरेला मण्डल द्वारा आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को VB.G – RAM.G जनजागरण अभियान को लेकर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मण्डल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की कार्ययोजना, उद्देश्य, संरचना एवं कार्य प्रणाली से अवगत कराना तथा इसे प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तय करना रहा।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी राकेश चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि VB.G – RAM.G जनजागरण अभियान संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करेगा। यह अभियान सामाजिक चेतना, संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंवाद को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने VB.G – RAM.G जनजागरण अभियान की कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक रखते हुए कहा कि यह अभियान चरणबद्ध एवं योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर, वार्ड स्तर एवं मण्डल स्तर पर बैठकों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और संवाद गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को अभियान के उद्देश्य से जोड़ा जाएगा।
पवन पैकरा ने कहा कि VB.G – RAM.G केवल एक नाम नहीं, बल्कि जनसेवा, जागरूकता और संगठनात्मक अनुशासन की विचारधारा है, जिसे हर कार्यकर्ता को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे निरंतर संपर्क, संवाद और सकारात्मक कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करें।
कार्यशाला में वरिष्ठ नेता छेदी केशरवानी ने अपने विचार रखते हुए अभियान को सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जोड़ते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी VB.G – RAM.G जनजागरण अभियान को संगठन के लिए मील का पत्थर बताया।
कार्यक्रम में भवर सिंह गोवास, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, अशोक यादव, मानसिंह राठौर, बेचन मिश्रा, मोहन प्रजापति, घनश्याम राठौर, विष्णु चौरसिया, जयपाल नायक, शिव सेवरे, ओमप्रकाश राजपूत, नारायण मेश्राम, कन्हैयालाल, साजूलाल, राज जैन, नर्मदा प्रसाद गुर्जर सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने VB.G – RAM.G जनजागरण अभियान को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।







