ग्राम कामता चितावर मेला में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार चाकू और लोहे के धारदार कड़े से किया गया था प्राणघातक हमला

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

ग्राम कामता चितावर मेला में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार चाकू और लोहे के धारदार कड़े से किया गया था प्राणघातक हमला

संवाददाता: धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24 | बलौदा बाजार

बलौदा बाजार जिले के ग्राम कामता स्थित चितावर धाम में आयोजित माघी पुन्नी मेला के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को शाम लगभग 7.30 बजे ग्राम कामता में माघी पुन्नी मेला चल रहा था। इसी दौरान रौब झाड़ने एवं दबदबा बनाने की नीयत से आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राहुल यादव (20 वर्ष) निवासी ग्राम कामता पर चाकू एवं लोहे के धारदार कड़े से प्राणघातक हमला कर दिया।
हमले के दौरान आरोपियों द्वारा मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। गंभीर रूप से घायल राहुल यादव की अत्यधिक चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर थाना सिमगा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार कड़ा एवं चाकू जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कामता, थाना सिमगा
आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कामता, थाना सिमगा
फिलहाल पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें