तेज-तर्रार पत्रकार गोलू कैवर्त्य बने भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी, समर्थकों में उत्साह
संवाददाता: धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24 | बलौदा बाजार (डोंगरा)
बलौदा बाजार जिले में लंबे समय से सक्रिय और तेज-तर्रार पत्रकार गोलू कैवर्त्य को भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसकी आधिकारिक सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी की गई।

गोलू कैवर्त्य न केवल बलौदा बाजार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में एक निर्भीक, ईमानदार और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं। वे वर्तमान में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष तथा केंवट निषाद समाज चंगोरी परिक्षेत्र (लवन) में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
राजनीतिक दृष्टि से श्री कैवर्त्य छात्र जीवन से ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 18 वर्षों के अनुभव ने उन्हें नवयुवक पत्रकारों के लिए एक प्रेरणा बना दिया है।
उनकी नियुक्ति की खबर से मछुआरा समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। निषाद, केंवट, धीवर, भोई, मल्लाह सहित पूरे मछुआरा वर्ग को उम्मीद है कि अब उनकी आवाज़ और समस्याएं कलम के माध्यम से मजबूती से सामने आएंगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों, तहसीलों और गांवों से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। बधाई देने वालों में पत्रकार जगत, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोग शामिल हैं।
इस अवसर पर गोलू कैवर्त्य ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों तथा बलौदा बाजार जिला भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।







