#विकसित_भारत_बजट : 2047 के विकसित भारत की नींव— पवन पैकरा

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

#विकसित_भारत_बजट : 2047 के विकसित भारत की नींव— पवन पैकरा

पेंड्रा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट श्रवण कर लिया जनकल्याण के संकल्प

आशीष श्रीवास/ गौरेला पेंड्रा मरवाही

देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने वाले #विकसित_भारत_बजट का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी पेंड्रा मंडल द्वारा 01 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने बजट को राजनीतिक इच्छाशक्ति, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय का मजबूत दस्तावेज बताया।

श्री पवन पैकरा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा, महिला और आदिवासी समाज के सशक्तिकरण का बजट है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहकर भी जिन्होंने विकास को केवल घोषणाओं तक सीमित रखा, आज वे इस ऐतिहासिक बजट पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार ने विकास को जमीन पर उतारने का काम किया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते ही आज ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, आवास, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं तेज़ी से पहुंच रही हैं। पवन पैकरा ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब संगठन और सरकार एकजुट होकर जनता के बीच काम करें, और भाजपा कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ मैदान में हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को राहत देने के साथ-साथ उद्योग, स्टार्टअप और रोजगार सृजन को नई दिशा देने वाला है। मंडल अध्यक्ष श्री रमेश तिवारी ने कहा कि पेंड्रा मंडल के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक बजट की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री रामजी श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी श्री मनीष श्रीवास, मंडल महामंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री पवन त्रिपाठी, युवा नेता श्री सौरभ साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं भाजपा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत–सशक्त भारत के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें