ग्राम पंचायत अहिल्दा में 31 जनवरी को होगा भव्य राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

ग्राम पंचायत अहिल्दा में 31 जनवरी को होगा भव्य राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता—धनकुमार कौशिक

छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदा बाजार जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिल्दा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “डांस पे चांस मारले” डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 जनवरी को आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक अंकित कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय होगी, जिसमें युवाओं के साथ-साथ ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन साहू का विशेष योगदान रहा है। श्री साहू न केवल ग्राम अहिल्दा बल्कि पूरे लवन क्षेत्र के गांवों में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

अंकित कुमार साहू ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में 31 जनवरी को ग्राम पंचायत अहिल्दा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हों और अपनी सहभागिता देकर आयोजन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत अहिल्दा सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें