तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी के शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

01 बकरा–01 बकरी व 10 हजार रुपये नकद जब्त**

संवाददाता – अतुल गुप्ता

ब्यूरो चीफ, मुंगेली

मुंगेली/तखतपुर।

थाना तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 01 नग बकरा, 01 नग बकरी तथा बकरा-बकरी की बिक्री से प्राप्त 10,000 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुंज बिहारी पटेल, पिता सुंदर पटेल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम बेलसरी, थाना तखतपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात चोर ने उनके घर में बने कोठा के दरवाजे का ताला तोड़कर 07 नग बकरी-बकरा चोरी कर लिए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 09 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चोरी के बकरा-बकरी को कुरानकांपा रोड, तखतपुर में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजाराम सागर, पिता सतानंद सागर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) बताया और चोरी की घटना को स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 01 नग बकरा, 01 नग बकरी तथा शेष बकरियों को बेचकर प्राप्त 10,000 रुपये नकद को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इनका रहा सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक 1065 गंगाधर कंवर, आरक्षक 191 आशीष वस्त्रकार एवं आरक्षक 1230 चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें