मरदा कलस्टर की दीदियों ने केक काटकर धूमधाम से किया नववर्ष 2026 का स्वागत

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

मरदा कलस्टर की दीदियों ने केक काटकर धूमधाम से किया नववर्ष 2026 का स्वागत
एकजुटता, उल्लास और सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाया गया नववर्ष उत्सव

संवाददाता – धनकुमार कौशिक
छत्तीसगढ़ दस्तक 24, बलौदा बाजार

बलौदा बाजार (डोंगरा)।
बलौदा बाजार जनपद पंचायत अंतर्गत मरदा कलस्टर में महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा वर्ष 2025 को विदाई देते हुए नववर्ष 2026 का स्वागत बड़े उत्साह, उल्लास और सामूहिकता के साथ किया गया। इस अवसर पर कलस्टर परिसर में केक काटकर एवं मिठाइयाँ वितरित कर नववर्ष का सेलिब्रेशन किया गया।

कार्यक्रम में मरदा कलस्टर की पीआरपी श्रीमती नागेश्वरी कौशिक ने सभी उपस्थित सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मचिंतन का अवसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में हम सभी देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाएँ। यह वर्ष सभी के जीवन में शांति, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य लेकर आए तथा सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को नई दिशा दे।

वहीं मरदा कलस्टर की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति खेलवार ने अपने संबोधन में सभी को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और सामूहिक खुशहाली की कामना की। उन्होंने समाज में शांति, सौहार्द और एक-दूसरे के सहयोग की भावना को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के प्रयासों में सफलता और कार्यों में पूर्णता लेकर आए।

इस अवसर पर एफएलसीआरपी लोकेश्वरी बंजारे ने भी उपस्थित महिलाओं को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 भारत के सामूहिक संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को नई प्रेरणा देगा। नवाचार, आत्मनिर्भरता और एकता की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए हमें देश की सुरक्षा, समृद्धि और वैश्विक प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रीति खेलवार (अध्यक्ष – सीएलएफ), नागेश्वरी कौशिक (पीआरपी), शांति साहू (सचिव), राजेश्वरी नारंगे (लेखापाल), लिलेश्वरी डहरिया (कोषाध्यक्ष), लोकेश्वरी बंजारे (एफएलसीआरपी) सहित सत्यवती साहू, दिव्या रात्रि, यशोदा साहू, समस्त आरबीके एवं समस्त कैडर की महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं, खुशियों की साझेदारी और नववर्ष के लिए नए संकल्पों के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें