नववर्ष पर शांति व्यवस्था के लिए गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

नववर्ष पर शांति व्यवस्था के लिए गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की परेड, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

बलौदा बाजार | संवाददाता : धनकुमार कौशिक

नववर्ष के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली, पलारी एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना सिटी कोतवाली बुलाकर परेड कराई गई।

इस दौरान एसडीओपी बलौदा बाजार श्रीमती निधि नाग एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा द्वारा सभी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को नववर्ष के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, शासन के नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई।

शिकायत मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि नववर्ष के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत, अशांति या अवैध गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अपराधिक तत्वों पर लगातार नजर

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अंवैधानिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें