मरदा के सुशासन सप्ताह में 27 ग्राम पंचायत के हितग्राहियों ने भाग लिया
संवाददाता : धनकुमार कौशिक / बलौदा बाजार
बलौदा बाजार (डोंगरा)!!
सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के प्रथम चरण के द्वितीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत मरदा में किया गया।

इस शिविर में मरदा के साथ-साथ 27 ग्राम पंचायत—अहिल्दा, कोयदा, लाटा, बाजार भाटा, चांगोरी, सुनसुनिया, सीरियाडीह, अमलीडीह, डोगरा, कोरदा, बरदा, तिल्दा, चितावर, तुरमा, हरदी, डोंगरीडीह, परसा, पाली, सिंघारी, भालुकोना, ब्रह्नपुरी, पंडरिया, खैदा, खैरा सहित—के ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं हितग्राहियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्र के जनपद सदस्य अमित बार्वे, शांता साहू, सरपंच पूजा नागेश्वर साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, नोडल अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश कुमार वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग, बैंक, जल संसाधन, कृषि, श्रम विभाग, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी।
जनसमुदाय को कार्यक्रम के नोडल योगेश कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि बलौदा बाजार जनपद क्षेत्र में कुल चार स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण का प्रथम शिविर ग्राम पंचायत लाहोद में आयोजित किया गया है, दूसरा शिविर मरदा में आयोजित किया जा रहा है, इसके पश्चात रसेड़ी और अंत में अर्जुनी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित कर क्षेत्र के हितग्राहियों की समस्याओं के आवेदन लेकर निराकरण किया जाएगा।
प्रथम चरण के द्वितीय शिविर के प्रभारी नोडल अधिकारी योगेश कुमार वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बलौदा बाजार ने बताया कि प्रशासन गांव की ओर एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार करना है। यह अभियान 19 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस दौरान तहसील स्तर के सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त करेंगे और तत्काल मौके पर निराकरण भी किया जाएगा, ताकि जन-शिकायतों का समाधान सुनिश्चित हो सके।
इस अभियान के तहत डिजिटल परिवर्तन और नागरिक सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की पहुँच बढ़ाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
यह अभियान सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जनता की प्रत्येक समस्या का निवारण करना है। इस शिविर में विशेष रूप से धीरेंद्र नायक, अनित राय, मुनेंद्र कुमार, विनोद कुमार, कुंदन कुमार, अभय दुबे, डॉ. कल्याणी सिंह, चंद्रहास साहू; जनपद के कर्मचारी आर.एस. मनहरे, हुकुम सिंह पैकरा, शत्रुघ्न ध्रुव, घनश्याम पटेल, अश्वनी थवैत; आसपास के सभी ग्राम पंचायतों के सचिव हरिकिशन वर्मा, अग्नि निर्मलकर, अनुज कुमार मांझी, रमेश साहू, रामगोपाल, देवनारायण वर्मा, जीधन पटेल; लवन क्षेत्र के युवा एवं जागरूक पत्रकार धनकुमार कौशिक, मुरारी साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।







