11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन में अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के समर्थन में रहेंगे पंचायत सचिव संघ…

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन में अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के समर्थन में रहेंगे पंचायत सचिव संघ…

संवाददाता…धनकुमार कौशिक/ बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के पूर्व संकल्प पत्र( घोषणा पत्र) में उल्लिखित मोदी की गारंटी के द्वारा कर्मचारियों के लिए विभिन्न समस्याओं को सरकार की गठन के तुरंत पश्चात् लागू करने के कारण सत्ता में आने और सरकार गठन के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी मोदी की गारंटी को पूरा नहीं करने से क्षुब्ध होकर छत्तीसगढ़ में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी संगठनों द्वारा काफी रोष व्याप्त है।

और अब सरकार के विरुद्ध खुलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गए हैं इसके पहले भी बता दें कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबंधित 125 मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के द्वारा उपरोक्त मोदी की गारंटी को लागू नहीं करने के कारण 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दिनों प्रथम चरण आंदोलन 16 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टरों के माध्यम से प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया था और द्वितीय चरण 22 अगस्त 2025 को एक दिवासीय काम बंद कलम बंद आंदोलन के तहत अवकाश लेकर जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं रैली के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया था उसके बाद भी 4 महीने बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं करने के कारण अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयुक्त प्रांतीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा के नेतृत्व में 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं काम बंद कम बंद करने का निर्णय लिया गया है इसके समर्थन में सभी अधिकारी कर्मचारी संगठन तैयारी में लगे हुए हैं प्रदेश पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हरिकिशन वर्मा द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार बनने के पूर्व विधानसभा निर्वाचन 2023 में मोदी की गारंटी के नाम पर दिए गए संकल्प पत्र में लगभग सभी कर्मचारियों के हित को सरकार गठन के तुरंत पश्चात् लागू करने का आश्वासन दिया गया था जो 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक भी किए गए वादों को पूरा नहीं करने के कारण अब विभिन्न संगठन सरकार के विरुद्ध खुलकर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने के लिए मजबूर हो गए हैं इसी कड़ी में तृतीय चरण के रूप में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र सरकार के समान पेंशनरों को देय तिथी से महंगाई भत्ता एरियस की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित’ शिक्षकों स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति को दूर करने पिंगुवां कमेटी को सार्वजनिक किया जाए, सेवा गणना प्रथम नियुक्ति तिथि से संपूर्ण सेवालाल,पंचायत सचिवों को शासकीय कारण का लाभ,सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समय वेतनमान का लाभ दिया जाए,नगरीय निकाय के सभी कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतनमान एवं समयबद्ध पदोन्नति,अनुकंपा नियुक्ति निसर्त लागू करने 10% सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती में अनुकंपा नियुक्ति दिया जाए,मध्य प्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस, सेवानिवृत्ति की आयु 65 से बढ़कर 65 वर्ष किया जाए,प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित दैनिक वेतन भोगी अनियमित संविदा कर्मचारियों को निमित्तिकरण करते हुए नियमित पदस्थापना और नियमित किया जाए इन 11 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन द्वारा 29 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक तीन दिवसीय काम बंद कलम बंद धरना प्रदर्शन आंदोलन में संगठन के साथ प्रदेश पंचायत सचिव संघ भी चरण बंद आंदोलन सम्मिलित रहेंगे इसके लिए प्रदेश पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष प्रसेन्न भट्ट कार्यकारी अध्यक्ष हरिकिशन वर्मा सचिव बालाराम वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अग्नि कुमार निर्मलकर कसडोल कामता प्रसाद साहू पलारी चूड़ामणि साहू सिंमगा जोहनदास भारती भाटापारा सुरेश देवांगन बलौदा बाजार के श्री कुमार यादव गौरीशंकर वैष्णव पवन कुमार साहू राजेंद्र भट्ट देवनारायण वर्मा मनोज कुमार रमेश कुमार साहू रामगोपाल जीधन पटेल मोहन साहू लोकनाथ साहू शालिक राम पटेल उत्तम साहू विजय कुमार परमानंद निषाद सीमा वर्मा देव कुमारी राय सविता श्रीवास पूजा वर्मा द्वारा शत प्रतिशत उपस्थित रहने का अपील किया है

Leave a Comment

और पढ़ें