गाँधी जयंती पर 35 जनजाति बाहुल्य ग्रामों में गूँजा समृद्धि का संकल्प

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

गाँधी जयंती पर 35 जनजाति बाहुल्य ग्रामों में गूँजा समृद्धि का संकल्प

आदिकर्म योगी अभियान के तहत सम्पन्न हुआ आदिसेवा पर्व,

ग्राम सभाओं ने दिया विकास योजनाओं का अनुमोदन

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली 

 

मुंगेली, गांधी जयंती के अवसर पर जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आदिकर्म योगी अभियान के तहत आदिसेवा पर्व का सफल आयोजन हुआ। यह पर्व 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जिले के कुल 35 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों में संचालित किया गया। इनमें विकासखंड मुंगेली के 01 पथरिया के 06 तथा लोरमी के 28 ग्राम सम्मिलित रहे। यह अभियान जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य चयनित आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के समुदाय को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से लाभान्वित करना है।

अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी, आदि साथी तथा डी एम टी और बी एम टी के सदस्य सभी 35 ग्रामों में उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय समुदाय के बीच विलेज एक्शन प्लान 2030 का वाचन किया और ग्राम सभाओं से अनुमोदन भी प्राप्त किया। इस प्रक्रिया से “अपना गांव, समृद्धि का सपना” की अवधारणा को मूर्त रूप दिया गया। जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से मयूर गुप्ता ने विशेष रूप से विकासखंड पथरिया के ग्राम कोकड़ी व जेवरा की आम सभाओं में भाग लिया और ग्रामवासियों से चर्चा कर अनुमोदन कराया।

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें