राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी: कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Picture of Aashis Shrivas

Aashis Shrivas

FOLLOW US:

SHARE:

राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी: कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

अतुल गुप्ता ब्यूरो चीफ मुंगेली

 

मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने एक टीवी चैनल की बहस के दौरान देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी को खुलेआम सीने में गोली मारने की धमकी दी थी । जिसको लेकर कांग्रेसियों द्वारा विरोध जताया जा रहा है इसी कड़ी मे जिले के कांग्रेसियों ए आई सी सी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव एवं जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में बडी संख्या मे सिटीकोतवाली थाना जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ आवेदन सौपा है दिए गए आवेदन के अनुसार वक्तव्य न केवल अत्यंत आपत्तिजनक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है बल्कि समाज में वैमनस्य और हिंसा को बढ़ावा देता है तथा कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। उपरोक्त मामले में संज्ञान लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ उचित धाराओं के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर तत्काल कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

इस अवसर पर ए आई सी सी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, हेमेद्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, रोहित शुक्ला, लक्ष्मीकांत भास्कर, अभिलाष सिहं , राजेश छैदईहिया, संजय जायसवाल, लखन कश्यप, असद खोखर, उर्मिला यादव, इंद्रजीत कुर्रे , सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

वर्जन

इस पुरे मामले में ए आई सी सी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को जान से मारने की जो धमकी दी गई है। उससे हमारी भावनाएं आहत हुई है। हमने जांच कर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

देवेन्द्र यादव ए आई सी सी सचिव एवं भिलाई विधायक

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि यह जो अभी जिन्होंने राहुल गांधी को छाती में गोली मारने की बात कही है इसका मै निंदा करता हूं यह डायरेक्ट लोकतंत्र की हत्या है और आरएसएस का यह शुरू से ही मकसद भड़काने में लड़ाई कराने में रहा है और महादेव नामक आदमी है वो तेे से जुड़ा संघी है इस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि दोबारा कोई ऐसी मीडिया में आकर किसी को जान से मारने की धमकी दोबारा ना दे सके

रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली

Aashis Shrivas
Author: Aashis Shrivas

Leave a Comment

और पढ़ें