वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया
आशीष श्रीवास/गौरेला पेंड्रा मरवाही
राष्ट्रीय सेवा योजना के 56 वर्ष पूर्ण होने पर आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य और पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री लोक सिंह सर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत और राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दिए। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों के स्वागत बैच और डायरी के साथ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री लोक सिंह सर ने समाज की विकास और जागरूकता हेतु निरंतर कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किये। डॉ नीरज खरे ने छोटे-छोटे कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में बदलाव लाने वाले कार्यों से अवगत कराया। इसी तरह डॉक्टर अनुराधा शुक्ला मैंम ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों और समाज में बदलाव लाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के योगदान के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक चैन सिंह, राहुल दास, शीतल, सीमा, ललित तिनगाम, सुमन,प्रमोद, केशन, भूपेश, कमलकांत आदि के द्वारा किया गया ।आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अपने सहभागिता किया और अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी श्री उत्तम कुमार चंद्राकर ने आभार प्रदर्शन के माध्यम से स्वयंसेवकों को स्वैच्छिक रूप से समाज में बदलाव लाने के लिए आगे आने हेतु और राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को पूर्ण करने में अपनी योगदान को निभाना हेतु आगे आने के लिए उत्प्रेरित किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।







