प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Picture of Chhattisgarh Dastak 24

Chhattisgarh Dastak 24

FOLLOW US:

SHARE:

प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी, यहां जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

संवाददाता/धनकुमार कौशिक

बलौदा बाजार(डोंगरा)

छत्तीसगढ़ में विदाई की चौखट पर खड़े मानसून ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में विदाई की चौखट पर खड़े मानसून ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई है। अचानक हुई इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक आ गई है। मानसून की विदाई के साथ-साथ अब प्रदेश में ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि, प्रदेश से मानसून के लौटने के दौरान जो बारिश होगी उससे ठंड बढ़ेगी। मंगलवार रात में बारिश होने के बाद बुधवार सुबह से भी राजधानी समेत कई अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं और बूंदा-बांदी हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, जशपुर, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

तांडव मचाएगा मानसून

मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून जाते-जाते पूरे प्रदेश भी तांडव मचाएगा। प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में जमकर बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में मौसम विभाग ने जनता से अपील करते हुआ कहा कि, बिना किसी अति आवश्यक कार्य के घर से ना निकले। मौसम विभाग ने आगे कहा कि, जो भी लोग बाहर है वो बारिश होने और बिजली कड़कने पर किसी खुले स्थान पर ना रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें